ब्रेकिंग
Bihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामद

बिहार : पुलिस के सामने आरोपी की बेरहमी से पिटाई, लोगों ने बीच सड़क पर पीट-पीटकर किया अधमरा

PURNEA : पूर्णिया में एक बार फिर भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए पुलिस के सामने ही एक आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी की तबतक पिटाई करते रहे जबतक वह बेहोश नहीं

बिहार : पुलिस के सामने आरोपी की बेरहमी से पिटाई, लोगों ने बीच सड़क पर पीट-पीटकर किया अधमरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA : पूर्णिया में एक बार फिर भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए पुलिस के सामने ही एक आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी की तबतक पिटाई करते रहे जबतक वह बेहोश नहीं हो गया।


बाद में गुस्साए ग्रामीण आरोपी को घसीटते हुए थाने तक ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया हालांकि इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय जवाहर मेहता पर गांव के ही एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप था। जिसको लेकर बीते रविवार को अकबरपुर ओपी में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।


पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। जैसे ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले जाने के लिए निकली, ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।


ग्रामीणों ने पुलिस के सामने ही आरोपी जवाहर मेहता की लात- घूंसे, लाठी-डंडे से जमकर पीटा। आरोपी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद ग्रामीण उसे जानवरों की तरह घसीटते हुए थाने ले गए। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही और लोग आरोपी को बेरहमी से पीटते रहे।