ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े पांच शातिर बदमाश, whatsapp कॉल कर कारोबारी से मांगे थे 25 लाख

HAJIPUR: वैशाली में पिछले दिनों अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर चौक स्थित विशाल ट्रेड के मालिक राजेश्वर राय से 25 लाख की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े पांच शातिर बदमाश, whatsapp कॉल कर कारोबारी से मांगे थे 25 लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली में पिछले दिनों अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर चौक स्थित विशाल ट्रेड के मालिक राजेश्वर राय से 25 लाख की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, बीते 4 फरवरी को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से विशाल ट्रेड्स के मालिक राजेश्वर राय से कोलकाता जेल में बंद अपराधी निरंतक सिंह द्वारा 25 लाख रुपए रंगदारी की मांग की गई थी। इसके बाद राजेश्वर राय ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी ने सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से पांच अपराधियों को धर दबोचा।


गिरफ्तार अपराधियों में सदर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी गणेश ठाकुर का बेटा नवीन कुमार, सनातन ठाकुर का बेटा शुभम कुमार, बिशनपुर बलाधारी निवासी बलराम पटेल का बेटा संजीव कुमार, चकनूर गांव निवासी सुरेंद्र राय का बेटा शिबू कुमार और बलवा कुंवारी गांव निवासी शिवकुमार का बेटा ‌शवेत कुमार शामिल हैं। इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और तीन चाकू बरामद किए गए हैं।


वैशाली एसपी कार्तिके शर्मा ने बताया कि निरंतक सिंह द्वारा विशाल ट्रेड के मालिक राजेश्वर राय से 25 लाख रुपया रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी गैंग द्वारा रीता पैलेस गणपति ट्रेड्स गणपति पेंट भंडार के मालिक से मोटी रकम की रंगदारी मांग की गई थी, इस मामले में पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता