ब्रेकिंग
गैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले 5 बच्चों की जानकारी छिपाकर बने पार्षद, अब FIR दर्ज; नालंदा के पूर्व पार्षद की बढ़ीं मुश्किलेंमुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग में लगी आग, प्रथम तल पर मची अफरा-तफरीरास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, 70 वर्षीय बुजुर्ग को आंख में मारी गोली; मौके पर मौततेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहरामगैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले 5 बच्चों की जानकारी छिपाकर बने पार्षद, अब FIR दर्ज; नालंदा के पूर्व पार्षद की बढ़ीं मुश्किलेंमुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग में लगी आग, प्रथम तल पर मची अफरा-तफरीरास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, 70 वर्षीय बुजुर्ग को आंख में मारी गोली; मौके पर मौततेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े 10 साइबर बदमाश, लोगों को ऐसे लगाते थे लाखों का चूना

SITAMARHI: झारखंड के बाद अब बिहार भी साइबर अपराधियों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है। साइबर अपराधियों हर रोज नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और उनका गाढ़ी कमाई को मिन

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े 10 साइबर बदमाश, लोगों को ऐसे लगाते थे लाखों का चूना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: झारखंड के बाद अब बिहार भी साइबर अपराधियों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है। साइबर अपराधियों हर रोज नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और उनका गाढ़ी कमाई को मिनटों में उनके खातों से उड़ा ले रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां पुलिस ने साइबर अपराधियों के बड़े गिरोह का खुलासा किया है।


दरअसल, सीतामढ़ी पुलिस ने साइबर क्राइम करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी साइबर क्राइम कर लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेते थे। सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया है कि साइबर क्राइम करने वाले 10 अपराधियों को पकड़ा गया है। इनके पास से चार लैपटॉप, बायोमेट्रिक मशीन, 7 मोबाइल, दो प्रिंटर सहित अन्य सामानों को बरामद किया गया है।


गिरफ्तार अपराधियों में रमेश कुमार, मणि भूषण कुमार, रवि कुमार, सरोज कुमार, रविशंकर पांडे, बबलू राय, मो. उजाले, मो. सिराज, मो. जाकिर और राहुल कुमार शामिल हैं। सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि यह लोग गिरोह बनाकर साइबर क्राइम को अंजाम देते थे और भोले भाले लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे निकालते थे। फिलहाल इन सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता