ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना

बिहार पुलिस का एक और कारनामा: जब्त किये गये अवैध बालू को थाने से बेचा, वीडियो हुआ वायरल

GAYA: सुशासन की पुलिस के हर रोज नये कारनामे आम हो रहे हैं. दो दिन पहले खबर आयी थी कि भागलपुर में पुलिस की गश्ती टीम पंखा चुरा कर ले गयी. अब गया पुलिस के कारनामे का एक वीडियो व

बिहार पुलिस का एक और कारनामा: जब्त किये गये अवैध बालू को थाने से बेचा, वीडियो हुआ वायरल
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GAYA: सुशासन की पुलिस के हर रोज नये कारनामे आम हो रहे हैं. दो दिन पहले खबर आयी थी कि भागलपुर में पुलिस की गश्ती टीम पंखा चुरा कर ले गयी. अब गया पुलिस के कारनामे का एक वीडियो वायरल हो गया है. गया के थाने ने अवैध बालू से लदे ट्रक को जब्त किया. थाने से ट्रक में लदे बालू को बेचने का वीडियो वायरल हो गया है।


मामला गया के अतरी थाने का है. अतरी थाने में जब्त किये गये ट्रक से बालू निकाल कर ट्रैक्टर पर लादने और ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जुबान बंद हो गयी है. अतरी के थानेदार दिवाकर विश्वकर्मा ने मीडिया का फोन उठाना बंद कर दिया है. उधर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा है कि उन्हें भी वायरल वीडियो की जानकारी मिली है. मामले की जांच करा कर हकीकत का पता लगाया जायेगा. अगर वाकई थाने से बालू भेजा या बेचा गया तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


ऐसे सामने आया कारनामा

दरअसल अतरी थाना पुलिस ने बालू लदे ट्रक को जब्त किया था. ट्रक थाने में खड़ा कर दिया गया. थाने के पास ही देवी मंदिर है जिसका चबूतरा टूट गया है. स्थानीय युवाओं ने उस चबूतरे को ठीक करने का जिम्मा उठाया. युवाओं ने इसके लिए सामान जुटाया. ईट, गिट्टी, सीमेंट का इंतजाम तो हो गया लेकिन बालू नहीं मिल रहा था. स्थानीय युवक अतरी थाने में पहुंचे औऱ थानेदार से कहा कि वे थाने में लगे ट्रक से थोड़ा बालू दे दें लेकिन थानेदार ने इससे मना कर दिया. थानेदार ने कहा कि जब्त गाड़ी से कोई सामान इधर उधर नहीं किया जा सकता. ऐसे में युवक वापस लौट गये।


लेकिन स्थानीय युवक तब हैरान रह गये जब उन्होंने देखा कि थाने में लगे ट्रक से बालू निकाला जा रहा है. ट्रक के उपर दो मजदूर खड़े हैं वे बालू निकाल कर बगल में लगे ट्रैक्टर पर लोड कर रहे हैं. युवक पुलिस के डर से थाने के अंदर तो नहीं गये लेकिव बाहर से वीडियो बनाना शुरू कर दिया. वीडियो में दिख रहा है कि मजदूर ट्रक से बालू निकाल कर ट्रैक्टर पर लोड कर रहे हैं. इसी बीच मजदूरों की नजर वीडियो बनाने वाले पर पड़ती है तो वे इधर-उधर देखने लगते हैं।


अब अतरी पुलिस के कारनामे का वीडियो वायरल हो गया है. सवाल ये उठ रहा है कि आखिरकार पुलिस खुलेआम थाने में जब्त बालू को बेचने की हिम्मत कैसे जुटा पा रही है. वैसे भी थाने में कोई सामान जब्त होता है तो उसका पूरा ब्योरा दर्ज किया जाता है. जाहिर है जब ट्रक जब्त हुआ होगा तो भी उसका पूरा ब्योरा दर्ज हुआ होगा. ट्रक पर कितना बालू लदा है ये भी कागज में दर्ज होगा. फिर बालू कैसे निकाला जा रहा था. एक पुलिसकर्मी ने बताया कि ये बेहद आसान काम है. दरअसल पुलिस को ये भरोसा होता है कि अवैध बालू को अपना बताने के लिए कोई सामने नहीं आयेगा. अगर आयेगा तो ये कह दिया जायेगा कि बारिश में बालू बह गया. ऐसे में कोई रिस्क नहीं है।