ब्रेकिंग
युवाओं के लिए अच्छी खबर: बिहार के इन 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, AICTE ने दी मंजूरीकंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? युवाओं के लिए अच्छी खबर: बिहार के इन 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, AICTE ने दी मंजूरीकंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ?

Bihar Police Encounter: समस्तीपुर मुठभेड़ में STF का बड़ा एक्शन, आर्म्स स्मगलर सस्पेंड ASI अरेस्ट; भारी मात्रा में हथियार बरामद

Bihar Police Encounter: बिहार के समस्तीपुर में STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में निलंबित ASI सरोज सिंह को 4 साथियों समेत गिरफ्तार किया गया। सरोज सिंह के घर से भारी मात्रा में गोलियां और अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं।

Bihar Police Encounter
पुलिसकर्मी निकला हथियार तस्कर
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police Encounter: समस्तीपुर में हथियार तस्करों से मुठभेड के दौरान बिहार एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ की टीम ने जिला पुलिस की मदद से निलंबित जमादार सरोज सिंह को अरेस्ट कर लिया है। हथियार तस्कर सस्पेंड जमादार के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है। मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में एसटीएफ और जिला पुलिस संयुक्त छापेमारी में चल रही है, जिसमें आरोपी निलंबित ASI समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


दरअसल, समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा इलाके में शुक्रवार को तड़के बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान निलंबित ASI सरोज सिंह उर्फ निमकी सिंह के घर से 450 से अधिक गोलियां और आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। छापेमारी के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग भी हुई है।


छापेमारी के दौरान सरोज सिंह के समर्थकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में STF ने भी गोलीबारी की है। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सरोज सिंह के घर से 450 से अधिक गोलियां और आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि बिहार एसटीएफ की टीम ने आरोपी सरोज सिंह को उसके चार साथियों के साथ अरेस्ट कर लिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें