ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी

बिहार: पुलिस के सामने दो पक्षों के बीच फायरिंग और रोड़ेबाजी, कोल्ड स्टोरेज पर कब्जा को लेकर बवाल

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना में 6 से अधिक लोग घायल हो गए। बैंक लोन में डिफॉल्टर होने के बाद कोल्ड स्टोरेज पर कब्जा दिलाने के लिए खरीदा

बिहार: पुलिस के सामने दो पक्षों के बीच फायरिंग और रोड़ेबाजी, कोल्ड स्टोरेज पर कब्जा को लेकर बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना में 6 से अधिक लोग घायल हो गए। बैंक लोन में डिफॉल्टर होने के बाद कोल्ड स्टोरेज पर कब्जा दिलाने के लिए खरीदार पक्ष के लोगों के साथ बैंक के अधिकारी पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों तरफ से हवाई फायरिंग के साथ जमकर रोड़ेबाजी हुई। जिसमे दोनों पक्षों के ओर से 12 से अधिक लोग घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए अलग अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस दौरान बैंककर्मियों की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेयपुर गांव स्थित जय हनुमान कोल्ड स्टोरेज की है।


बताया जा रहा है कि जय हनुमान कोल्ड स्टोर का केनरा बैंक से लोन ओवर ड्यू होने के कारण केनरा बैंक ने कोल्ड स्टोर का अधिग्रहण कर लिया था। शुक्रवार को बैंक के एजीएम घनश्याम पंकज, डिविजनल मैनेजर कृष्ण कुमार के साथ एक दूसरे पक्ष को कोल्ड स्टोर को सौंपने आए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के अजीत कुमार और कर्मी ने इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट करने लगी। दोनो ओर से जमकर रोड़ेबाजी और हवाई फायरिंग की गई। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची विभिन्न थानों की पुलिस ने हालात को काबू में किया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में दोनों तरफ से जमकर रोड़ेबाजी और फायरिंग हुई। पुलिस ने घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता