ब्रेकिंग
Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट

CID का फर्जी DSP बनकर ठगी करने वाला बिहार पुलिस का दारोगा मनोज वर्मा फरार, बांका-भागलपुर में दर्जनों केस; SSP बोले-जल्द होगी कुर्की

Bihar Crime News: भागलपुर में खुद को CID का DSP बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाला बिहार पुलिस का दारोगा मनोज वर्मा फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: भागलपुर में खुद को सीआईडी का डीएसपी बन नौकरी दिलाने का झांसा देकर दर्जन भर से अधिक लोगों से ठगी करने वाला मनोज वर्मा अब भी पुलिस की पकड़ से फरार है। कैंसर पीड़िता महिला सोनम भारती समेत दो महिलाओं ने भागलपुर के इशाकचक और बाईपास थाने में केस दर्ज करवाया है।



पुलिस मनोज वर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है। छापेमारी के दौरान घर पर हथियार भी बरामद हुए थे जिसे लाइसेंसी बताया गया है। हथियार के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा रही है। दरअसल मनोज वर्मा खुद को सीआईडी का डीएसपी बताकर दर्जन भर से अधिक महिलाओं समेत पुरुषों के साथ लाखों की ठगी को अंजाम दे चुका है। मामला दर्ज होने के बाद कुछ पीड़ितों का पैसा भी मनोज वर्मा के द्वारा लौटाया गया है, लेकिन वह फरार चल रहा है।



भागलपुर के सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बांका थाने में पूर्व में जीरो FIR दर्ज हुआ था जिसे फिर इशाकचक ट्रांसफर किया गया। वहीं बाईपास थाने में भी एक मामला दर्ज हुआ है। वह व्यक्ति मनोज वर्मा खुद को सीआईडी का डीएसपी बताता है लेकिन वह डीएसपी नहीं है। स्पेशल ब्रांच से भी सत्यापन किया है वह पटना में बिहार पुलिस में किसी विभाग में कार्यरत है। वहां पर डाक पहुंचने का काम करता है।



उन्होंने बताया कि पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी पटना से भी फरार है। भागलपुर में उनके घर पर भी छापेमारी हुई थी, जहां से भी वह फरार हो गया था। घर पर लाइसेंसी हथियार बरामद हुआ है, जिसके लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा रही है। 



पीड़ित महिलाओं की तरफ से मुकदमा लड़ रहे सीनियर एडवोकेट राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वह व्यक्ति दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर वह पैसे की ठगी करता है। खुद को सीआईडी का डीएसपी बाताकर वह भागलपुर के कृषि कॉलेज हो, एनटीपीसी हो या पुलिस विभाग में पैरवी करने की बात कह कर महिलाओं व पुरुषों को ठगी का शिकार बनाता है। कैंसर पीड़िता से भी उसने मोटी रकम की ठगी की है। आईजी और सीनियर एसपी से अनुरोध करता हूं कि उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाय।

रिपोर्ट- शयामानंद सिह, भागलपुर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता