ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!

Bihar Police Action: सरकार के सख्त निर्देश के बाद एक्शन में पुलिस, बिहार के इस जिले में अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी

Bihar Police Action: बिहार सरकार के निर्देश के बाद सहरसा पुलिस कुख्यात अपराधियों की अवैध संपत्तियों की जांच और जब्ती की प्रक्रिया तेज कर चुकी है। पुलिस बैंक लेन-देन, जमीन और बेनामी संपत्तियों की गहन जांच कर रही है।

Bihar Police Action
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police Action: बिहार सरकार के सख्त निर्देश के बाद सहरसा में अपराध को खत्म करने के लिए सहरसा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु के नेतृत्व में कुख्यात अपराधियों की अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर उनकी जब्ती की कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।


मुख्यालय डीएसपी-1 धीरेंद्र पांडेय ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य उन अपराधियों पर सीधी चोट करना है, जिन्होंने लंबे समय तक आपराधिक गतिविधियों से अकूत संपत्ति जमा की है। उन्होंने कहा कि अपराध की जड़ तब ही कटेगी, जब उसके आर्थिक स्त्रोतों पर प्रहार होगा। 


डीएसपी के अनुसार अब तक कई कुख्यात अपराधियों के खिलाफ संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया अदालत में प्रारंभ कर दी गई है। इनमें सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा निवासी, सलखुआ थाना निवासी, सदर थाना के बैजनाथपट्टी निवासी, बलवाहाट थाना के कोपरिया टोला निवासी और सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के सहमौरा निवासी का नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। अदालत से अनुमति लेकर इन सभी की संदिग्ध व अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की जांच जारी है।


उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में और भी ऐसे अपराधियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने अपराध की आय से संपत्ति खड़ी की है। कई मामलों में दस्तावेजी जांच पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ अंतिम चरण में हैं। पुलिस टीम बैंक लेन-देन, जमीन-खरीद/बिक्री, बेनामी संपत्ति और आपराधिक रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। 


डीएसपी ने स्पष्ट कहा कि यह अभियान दिखावे के लिए नहीं, बल्कि अपराधियों को आर्थिक रूप से जड़ से कमजोर करने की दीर्घकालिक योजना है। सभी थानों को अपराधियों की सूची अपडेट करने और संदिग्ध संपत्तियों की रिपोर्ट भेजने का निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और नाम उजागर होंगे और कई मामलों में संपत्ति जब्ती की कार्रवाई देखने को मिलेगी। जिला पुलिस को विश्वास है कि इस अभियान से अपराध नेटवर्क काफी हद तक टूटेगा और कानून-व्यवस्था मजबूत होगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता