ब्रेकिंग
Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों

बिहार : पोकलेन में तेल भरने जा रहा था युवक, रास्ते में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने कर दी हत्या

AURANGABAD : औरंगाबाद में बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यारी गांव के पास की है। रविवार की सुबह युवक का शव बधार से मिलने से

बिहार : पोकलेन में तेल भरने जा रहा था युवक, रास्ते में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने कर दी हत्या
Mukesh Srivastava
3 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद में बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यारी गांव के पास की है। रविवार की सुबह युवक का शव बधार से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। 


मृतक की पहचान गया जिले के कोच निवासी 42 वर्षीय प्रवीण कुमार उर्फ कमानी के रूप में की गई है, जो एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर के लिए काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह करीब 3 बजे प्रवीण अपने एक अन्य सहयोगी उपेन्द्र यादव के साथ एक पोकलेन मशीन में तेल डालने के लिए जा रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलने के बाद जैसे ही पुलिस मृतक का शव उठाने पहुंची तो अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन हंगामा करने लगे और मौके पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीपीओ गौतम शरण ओमी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पूरे मामले पर एसडीपीओ ने बताया कि जांच के लिए डॉग स्क्वायड तथा एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।


मृतक के सहयोगी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मृतक प्रवीण कुमार शेरघाटी से औरंगाबाद के लिए निकला था, रास्ते में सहयोगी उपेन्द्र भी उसके साथ बाइक पर सवार हो गया। जैसे ही दोनों यारी रोड में बाजार के पास पहुंचे पीछे से स्कॉर्पियो ने धक्का मार दिया। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसकी गोली माकर हत्या कर दी। मृतक के सहयोगी ने बताया है कि चार दिन पहले भी स्कॉर्पियो सवार लोगों ने मृतक का पीछा किया था।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता