ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

बिहार: PNB के सीएसपी में दिनदहाड़े लूटपाट, पिस्टल दिखाकर लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश

SASARAM: बिहार में बेखौफ अपराधी हर दिन लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां अपराधियों पंजाब नेशनल बैक

बिहार: PNB के सीएसपी में दिनदहाड़े लूटपाट, पिस्टल दिखाकर लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में बेखौफ अपराधी हर दिन लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां अपराधियों पंजाब नेशनल बैक के सीएसपी केंद्र में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है।


दरअसल, डेहरी के आयरकोटा थाना थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर सर्विस प्वाइंट को लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। तीन की संख्या में आए अपराधियों ने सीएसपी सेंटर के अंदर घुसकर 2 लाख 70 हजार रुपए लूट लिए और सीएसपी केंद्र के शटर को बाहर से बंद कर फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही डेहरी के एएसपी शुभांक मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की। एएसपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भोजपुर की तरह भाग निकले। पुलिस की टीम गठित कर दी गई है और इलाके की नाकाबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता