ब्रेकिंग
शिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजाबिहार के घने जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, जमीन के नीचे छिपा था खौफनाक राज; बरामदगी से हड़कंपशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजाबिहार के घने जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, जमीन के नीचे छिपा था खौफनाक राज; बरामदगी से हड़कंप

बिहार: पेड़ से लटका मिला नाबालिग छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक छात्र का पेड़ से लटका शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने आ

बिहार: पेड़ से लटका मिला नाबालिग छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक छात्र का पेड़ से लटका शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बच्चे की हत्या करने के बाद बदमाशों ने उसके शव को पेड़ से लटका दिया है। घटना मेजरगंज थाना क्षेत्र के हलिमपुर गांव की है।


मृतक छात्र की पहचान हलिमपुर गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी फटन साह के 11 वर्षीय बेटे गोलू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोलू किसी काम से घर से निकला था और वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने जब गोलू की तलाश शुरू की तो गांव के बाहर उसका शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। नाबालिग लड़के का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। शव को देखने से लग रहा था कि किसी ने उसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया है। फिलहाल पुलिस ने सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।