ब्रेकिंग
नो एंट्री में भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक! पैसे लेकर गाड़ियां पास करा रही ट्रैफिक पुलिस, चेक पोस्ट का वीडियो वायरलपाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगेइस ब्रांड की हींग खाने वालों के लिए अलर्ट! FSSAI ने बिक्री पर लगाई रोक, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासाबिहार में अब कामगारों के लिए नियुक्ति पत्र अनिवार्य, हर साल फ्री हेल्थ चेकअप कराएंगे नियोक्ता; इन जगहों पर लागू होंगे नए श्रम कानूननो एंट्री में भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक! पैसे लेकर गाड़ियां पास करा रही ट्रैफिक पुलिस, चेक पोस्ट का वीडियो वायरलपाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगेइस ब्रांड की हींग खाने वालों के लिए अलर्ट! FSSAI ने बिक्री पर लगाई रोक, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासाबिहार में अब कामगारों के लिए नियुक्ति पत्र अनिवार्य, हर साल फ्री हेल्थ चेकअप कराएंगे नियोक्ता; इन जगहों पर लागू होंगे नए श्रम कानून

बिहार : पटनव के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने गोली मारकर बुजुर्ग की ले ली जान

NALANDA : खबर नालांदा से आ रही है, जहां मामूली विवाद एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चंडी थाना क्षेत्र के बेलधन्ना गांव की है। यहां पटवन के विवाद ने देखते ही देखते खूनी

बिहार : पटनव के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने गोली मारकर बुजुर्ग की ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : खबर नालांदा से आ रही है, जहां मामूली विवाद एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चंडी थाना क्षेत्र के बेलधन्ना गांव की है। यहां पटवन के विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के बुजुर्ग को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मारपीट की घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मृतक की पहचान बेलधन्ना गांव निवासी 55 वर्षीय शेखावत यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह मृतक शेखावत यादव ने खेत पटवन के लिए पईन में पानी जमा किया था। शेखावत यादव अपने खेत का पटवन करते इससे पहले ही उनके द्वारा जमा किए गए पानी से आरोपियों ने अपने खेत का पटवन करना शुरू कर दिया। जब शेखावत यादव ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी आक्रोशित हो गए और उनपर हमला बोल दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही शेखावत यादव के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।


इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने शेखावत यादव को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजन आनन-फानन में शेखावत यादव को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने का आरोप गांव के ही भज्जू गोप और उसके बेटे राजेश, वीरेश, अल्हा और नीतीश पर लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने के भरोसा दिलाया है।