ब्रेकिंग
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!✦भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता: रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित चंदन सिंह साथी समेत दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले सिंडिकेट का पर्दाफाश: AIMIM नेता समेत 2 गिरफ्तार, सीमांचल में पहले से कई मामले दर्ज✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन! भाग रहे 3 आरोपी कोटा में ट्रेन से गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!✦भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता: रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित चंदन सिंह साथी समेत दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले सिंडिकेट का पर्दाफाश: AIMIM नेता समेत 2 गिरफ्तार, सीमांचल में पहले से कई मामले दर्ज✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन! भाग रहे 3 आरोपी कोटा में ट्रेन से गिरफ्तार

बिहार: घरेलू कलह में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, धारदार हथियार से पति का रेत दिया गला

SASARAM : सासाराम में पारिवारिक कलह में एक महिला ने अपने ही पति का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद गंभीर रूप से घायल पति को तड़पते अवस्था छोड़कर वह फरार हो गई।

बिहार: घरेलू कलह में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, धारदार हथियार से पति का रेत दिया गला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : सासाराम में पारिवारिक कलह में एक महिला ने अपने ही पति का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद गंभीर रूप से घायल पति को तड़पते अवस्था  छोड़कर वह फरार हो गई। घटना तिलौथू थानाक्षेत्र के उत्तर पट्टी की है।


बताया जा रहा है कि उत्तर पट्टी निवासी संजय चौधरी का उनकी पत्नी सोनी देवी के साथ अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद चलता रहता था। रविवार को भी किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई और आपा खो चुकी पत्नी सोनी देवी ने धारदार हथियार से अपने पति संजय का गला रेत दिया।


आसपास के लोगों ने जब संजय की चीख-पुकार सुनी तो उसके घर पहुंचे। देखा कि संजय खून से लथपत फर्श पर छटपटा रहा है। जिसके बाद लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच आरोपी पत्नी सोनी देवी घर से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपी पत्नी को तलाश कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता