ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बिहार: पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के आरोपी ने की खुदकुशी, ट्रेन से कट कर दे दी जान; SP ने घोषित कर रखा था इनाम

MOTIHARI: मोतिहारी के पहाड़पुर में पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद फरार हुए इद्दू मियां ने सुगौली में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। चार लोगों की हत्या

बिहार: पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के आरोपी ने की खुदकुशी, ट्रेन से कट कर दे दी जान; SP ने घोषित कर रखा था इनाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के पहाड़पुर में पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद फरार हुए इद्दू मियां ने सुगौली में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। चार लोगों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मोतिहारी एसपी ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस की दबिश से हताशा में आकर आरोपी ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।


दरअसल, पहाड़पुर में पारिवारिक कलह को लेकर गुरुवार की देर रात इद्दू मियां ने अपनी पत्नी अफरीना खातून और तीन बच्चियों की हत्या कर दिया था। वारदात को अंजाम देकर घर से भाग गया था। फरार इद्दू मियां को पकड़ने के लिए मोतिहारी एसपी ने 15 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस लगातार चार लोगों की हत्या करने वाले इद्दू मियां की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।


पुलिस दबिश से परेशान होकर आरोपी इद्दू मियां ने आखिरकार सुगौली में शुक्रवार की देर रात ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मोतिहारी पुलिस को घटना की जानकारी दी। 


बता दें कि परिवार में पत्नी से किसी बात को लेकर आरोपी का विवाद हुआ था। जिसके बाद बौखलाए पति ने सोते वक्त पत्नी और तीन बच्चियों की गला काटकर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया था। मृतकों में अफरीना खातून(40), अबरुन खातून(13), तबरुन खातून(11) व शहजादी खातून(9) शामिल थे। फिलहाल घटना के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं सका है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट...