ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार: पति ने पीट-पीटकर ले ली पत्नी की जान, पहले प्यार का झांसा देकर शादी रचाई, अब मौत के घाट उतार दिया

BEGUSARAI: बेगूसराय एक युवक ने पहले तो युवती को प्यार का झांसा देकर शादी रचाई और बाद में पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव छोड़कर से फरार ह

बिहार: पति ने पीट-पीटकर ले ली पत्नी की जान, पहले प्यार का झांसा देकर शादी रचाई, अब मौत के घाट उतार दिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय एक युवक ने पहले तो युवती को प्यार का झांसा देकर शादी रचाई और बाद में पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव छोड़कर से फरार हो गया है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के आलापुर मुसहरी की है।


मृतका की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के आलापुर मुसहरी टोल निवासी मनीष कुमार का 28 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह एक फेरी वाले ने खबर दी कि दोनों पति-पत्नी के बीच मारपीट हो रही है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही घटना की खबर डायल 112 के पुलिस को दिया। 


जिसके बाद पुलिस घायल विवाहिता को इलाज़ के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पैर एवं गले में गहरे ज़ख्म के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना पाकर फुलवरिया थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की जांच पड़ताल जुट गई है। 


उधर पत्नी की मौत के बाद पति फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि मृत खुशबू देवी कोलकाता की रहने वाली थी। मजदूरी करने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और दोनो परिवार की रजामंदी पर शादी हुई थी लेकिन जिन्दगी की बीच सफ़र में ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद खड़ा हुआ और अंजाम मौत तक पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और फरार पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता