ब्रेकिंग
बिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान बिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

बिहार: दहेज में डेढ़ लाख मांग रहा था पति, नहीं मिले तो अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा

BEGUSARAI: बेगूसराय में दहेज के लोभी ससुराल वालों ने एक नवविवाहित की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना तेयाय सहायक थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव की है। इसी साल फरवरी महीने में बड़े ही धूमध

बिहार: दहेज में डेढ़ लाख मांग रहा था पति, नहीं मिले तो अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दहेज के लोभी ससुराल वालों ने एक नवविवाहित की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना तेयाय सहायक थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव की है। इसी साल फरवरी महीने में बड़े ही धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। घटना तेयाय थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव की है।


मृतका की पहचान लखनपुर गांव निवासी रंजीत साह की पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी राजा राम साह की 23 वर्षीय बेटी बबिता कुमारी की शादी तेयाय थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी रंजीत साह के साथ इसी साल फरवरी महीने में हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले डेढ़ लाख रुपया दहेज के रूप में लगातार मांग रहे थे और रुपया नहीं देने पर बबिता को प्रताड़ित किया जा रहा था।


इसी बीच शनिवार को बबीता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे तो महिला के पति समेत सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए थे। मृतका के पिता की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता