ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

बिहार: पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, हसबैंड ने जहर खिलाकर ले ली जान

NALANDA: पति के अबैध संबंध का विरोध करना एक पत्नी को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान देकर इसकी किमत चुकानी पड़ी। पति और ससुराल वालों ने जहर खिलाकर महिला की हत्या कर दी। घटना बरबी

बिहार: पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, हसबैंड ने जहर खिलाकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: पति के अबैध संबंध का विरोध करना एक पत्नी को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान देकर इसकी किमत चुकानी पड़ी। पति और ससुराल वालों ने जहर खिलाकर महिला की हत्या कर दी। घटना बरबीघा थाना क्षेत्र के बरबीघा की है।


दरअसल, मृतक महिला गया जिले के बजीरगंज निवासी सुनील विश्वकर्मा की 22 वर्षीय बेटी स्वाति कुमारी है। लड़की की मां और परिवार वालों ने बताया कि वर्ष 2021 में स्वाति की शादी बरबीघा निवासी अजय विश्वकर्मा के बेटे चंदन कुमार से की गई थी। शादी के बाद स्वाति के सास ससुर और पति दहेज के लिए परेशान करते थे। 


वहीं पति चंदन का किसी और लड़की से अवैध संबंध था, जिसका स्वाति विरोध करती थी। पति और ससुराल वाले स्वाति को न तो घर से बाहर निकलने देते थे और ना ही अपने साथ कहीं ले जाते थे। रविवार को स्वाति फोन पर अपनी मां से बात कर रही थी, तभी चंदन ने मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। 


सोमवार की सुबह जानकारी मिली कि स्वाति की मौत हो गई है। मृतका स्वाति के मायके वालों का आरोप है कि जहर खिलाकर स्वाति की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता