ब्रेकिंग
FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा

बिहार : पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका

KATIHAR : बिहार में बेखौफ अपराधियों के लिए किसी को भी गोली मार देना आम बात हो गई है। बेखौफ अपराधी आए दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं वाबजूद पुलिस अपराध पर अंक

बिहार : पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में बेखौफ अपराधियों के लिए किसी को भी गोली मार देना आम बात हो गई है। बेखौफ अपराधी आए दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं वाबजूद पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला कटिहार का है, जहां अपराधियों ने नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य के पति को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना कटिहार के बलिया बिलोन थाना क्षेत्र स्थित चंदहर पंचायत की है, जहां बुधवार की देर शाम अपराधियों ने नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य नर्सरी खातून के पति अकील आलम को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना उस वक्त हुई जब अकील आलम देर शाम अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।


इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि चुनावी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि फिलहाल हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।