ब्रेकिंग
Bihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्थाBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्था

बिहार: पांच दिन से लापता नवोदय के छात्र का कुएं से मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

JAMUI: जमुई के चीहरा थाना क्षेत्र स्थित बेहरा गांव से पिछले पांच दिनों से लापता नवोदय के छात्र 14 वर्षीय कैलाश हेंब्रम का शव पुलिस ने बेहरा जंगल स्थित झलकी पहाड़ी में बने अभ्रक के

बिहार: पांच दिन से लापता नवोदय के छात्र का कुएं से मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई के चीहरा थाना क्षेत्र स्थित बेहरा गांव से पिछले पांच दिनों से लापता नवोदय के छात्र 14 वर्षीय कैलाश हेंब्रम का शव पुलिस ने बेहरा जंगल स्थित झलकी पहाड़ी में बने अभ्रक के कुएं से बरामद किया है। यह कुआं लगभग 200 साल पुराना है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 


स्थानीय लोगों की माने तो ब्रिटिश काल में अभ्रक की खुदाई के दौरान यह कुआं बनाया गया था। मृतक छात्र शेखपुरा नवोदय विद्यालय का दसवीं कक्षा का छात्र था। उसने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा दी थी और होली में छुट्टी मनाने अपने घर आया था। होली की छुट्टी के बाद वह अपने गांव में एक शादी समारोह में गया था। जिसके बाद से ही वह गायब हो गया था।


मृतक के पिता देवेंद्र हेंब्रम ने बताया कि 27 तारीख को उनका पुत्र गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने गया था। गांव के दो दोस्त भी उसके साथ गए थे। शादी में खाना खाकर वह निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसके बाद 28 मार्च को चिहरा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस लगातार छात्र की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच रविवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं खोजते हुए जंगल में बनी कुएं के पास पहुंची तो देखा कि एक शव पानी में उपला रहा है।


सूचना पाकर चीहरा एवं चकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शव कैलाश हेंब्रम की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। पुलिस मृतक छात्र के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता