ब्रेकिंग
विद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामा

बिहार : पहले अरेंज मैरिज, 15 दिन बाद प्रेमिका से भी कर ली शादी, कहा- दोनों साथ रहो, और फिर...

PURNIA : बिहार में 15 दिन के अंदर ही दो-दो शादी रचा सबको हैरत में डाल दिया. जहां अभी दुल्हन के हाथ की मेंहदी भी नहीं छूटी कि पति सौतन ले आया. बता दें शादी के सिर्फ 15 दिन बाद ही पति ने दूसरी कर ली.

बिहार : पहले अरेंज मैरिज, 15 दिन बाद प्रेमिका से भी कर ली शादी, कहा- दोनों साथ रहो, और फिर...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIA : बिहार में 15 दिन के अंदर ही दो-दो शादी रचा सबको हैरत में डाल दिया. जहां अभी दुल्हन के हाथ की मेंहदी भी नहीं छूटी कि पति सौतन ले आया. बता दें शादी के सिर्फ 15 दिन बाद ही पति ने दूसरी कर ली. 


मामला पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी मु. हजरुल आलम ने 15 दिन के अंदर ही दो शादी कर लिया. जिसके बाद पहली पत्नी ने तत्काल पुलिस का दरवाजा खटखटाया. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित पति को दबोचा लिया.


जानकारी के अनुसार बता दें कि मड़वा निवासी मु. हजरुल ने 10 दिसंबर को पड़ोस गांव की इसरती बेगम से शादी की. जहां इसरती के माता-पिता ने धूमधाम से अपनी बेटी की शादी कराई और इसरती भी मन में कई ख्याब लिए मायके से विदा हो गई. अभी वह ससुराल में कुछ समझ पाती तब तक दहेज को लेकर बखेरा शुरू हो गया. इसी बीच सिर्फ 15 दिन बाद ही  मु. हजरुल ने पड़ोस गांव में ही एक अन्य लड़की से दूसरी शादी रचा ली. इस खबर मिलते ही इसरती और उनके मां-बाप हैरान रह गए. इस स्थिति में इसरती ने इसका जमकर विरोध किया. जिसके बाद पति ने दोनों को साथ रखने का दिलासा दिया. 


लेकिन इसरती को यह मंजूर नहीं हुआ और थाना पहुंच अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी. जिसके बाद पुलिस पति को गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस पूरे मामले में मु. हजरुल के परिजनों ने अपनी वजह बताई. परिजनों का कहना है कि हजरुल पहले से किसी अन्य लड़की से प्रेम करता था. इधर मां-बाप और अन्य स्वजनों के कहने पर उसने इसरती से शादी तो कर ली लेकिन लव के चलते दूसरी शादी रचा ली. युवक अब चाहता है कि वह दोनों के साथ रहे. युवक ने पहली पत्‍नी को काफी समझाया कि मैं इसके बिना नहीं रह पाउंगा. दोनों साथ-साथ रहो. 


टैग्स