ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

बिहार: ऑपरेशन मुस्कान ने लौटाई खुशियां, चोरी और लूटे गए 28 मोबाइल और 7 बाइक बरामद

JAMUI: बिहार में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान का बड़ा फायदा लोगों को मिल रहा है। चोरी, लूट और अन्य तरह से जिन लोगों के मोबाइल और बाइक खो जा रहे हैं, इस ऑपरेशन के जरिए पु

बिहार: ऑपरेशन मुस्कान ने लौटाई खुशियां, चोरी और लूटे गए 28 मोबाइल और 7 बाइक बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान का बड़ा फायदा लोगों को मिल रहा है। चोरी, लूट और अन्य तरह से जिन लोगों के मोबाइल और बाइक खो जा रहे हैं, इस ऑपरेशन के जरिए पुलिस उसे ढूंढकर लौटा रही है। जमुई में भी पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान में सफलता मिली है। पुलिस ने 28 लोगों को उनके खोए हुए या चोरी गए मोबाइल फोन और 7 बाइक को बरामद उन्हें लौटा दिया।


जमुई एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पहली बार 28 लोगों को उनके खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन को वापस दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों के चेहरे पर खुशी वापस लाने और उनके मोबाइल फोन को बरामद करने को लेकर मुहिम चलाई जा रही है। बिहार पुलिस के द्वारा इस मुहिम का नाम रखा गया है ऑपरेशन मुस्कान।


मोबाइल और बाइक वापस मिलने की आश छोड़ चुके लोगों को जब उनका मोबाइल और बाइक वापस मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस के इस अभियान की सराहना की और कहा कि पुलिस अगर इस अभियान को लगातार चलाती है तो इससे आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता