ब्रेकिंग
Bihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातम

बिहार: मोबाइल की डिलीवरी देने पहुंचे शख्स को बदमाशों ने मारी गोली, OLX पर हुई थी डील

HAJIPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों के लिए किसी को भी गोली मार देना बाएं हाथ का खेल हो गया है। ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है, जहां ओएलएक्स पर मोबाइल की डील होने के बाद

बिहार: मोबाइल की डिलीवरी देने पहुंचे शख्स को बदमाशों ने मारी गोली, OLX पर हुई थी डील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों के लिए किसी को भी गोली मार देना बाएं हाथ का खेल हो गया है। ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है, जहां ओएलएक्स पर मोबाइल की डील होने के बाद मोबाइल की डिलीवरी देने पहुंचे शख्स को बदमाशों ने गोली मार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। 


बताया जा रहा है कि पटना के रहने वाले संजय कुमार साह ने ओएलएक्स पर अपना मोबाइल बेचने का विज्ञापन दिया था। जिसके बाद हाजीपुर केंद्रीय विद्यालय के पास रहने वाले एक सक्स से उनकी बातचीत हुई थी। बातचीत के बाद आरोपी ने संजय साह को पटना से हाजीपुर मोबाइल देने के लिए बुलाया। आरोपी के कहे अनुसार संजय मोबाइल देने के लिए पटना से हाजीपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।


गोली लगने के बाद संजय किसी तरह भागकर पास के जांच घर पहुंचे, जहां से उन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, घायल संजय साह को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि संजय की पीठ में एक गोली लगी है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता