ब्रेकिंग
Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़े घूसखोर दारोगा और चौकीदार, 18 हजार रुपए लेते रंगेहाथ पकड़े गए

MOTIHARI: मोतिहारी में निगरनी विभाग की टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक दारोगा और चौकीदार को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। दोनों केस से नाम हटाने के एवज में एक शख्स से 18 हजार रुपए घ

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़े घूसखोर दारोगा और चौकीदार, 18 हजार रुपए लेते रंगेहाथ पकड़े गए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में निगरनी विभाग की टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक दारोगा और चौकीदार को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। दोनों केस से नाम हटाने के एवज में एक शख्स से 18 हजार रुपए घूस ले रहे थे तभी निगरानी की टीम पहुंच गई और दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। निगरानी के इस एक्शन के बाद हड़कंप मच गया है।


दरअसल, निगरानी विभाग की टीम ने एक दारोगा और चौकीदार को 18 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि परिवादी के पिता का नाम हटाने के लिए 18 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। दोनों आरोपी रक्सौल थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक संजीवन पासवान और चौकीदार रोहित पासवान हैं। इनकी गिरफ्तारी नागा रोड, वार्ड नं0-22 स्थित बच्चा गिरी के घर के द्वितीय तल के किराये के एक मकान से रंगे हाथ की गई है।


निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि पश्चिम चम्पारण जिला के गौनाहा थाना क्षेत्र के माधोपुर बैरिया निवासी मनोज सिंह के पुत्र विपुल सिंह परिवादी हैं। उन्होंने 31 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी दारोगा संजीवन पासवान और चौकीदार रोहित कुमार दोनों रक्सौल थाना में 3 अप्रैल 2024 को दर्ज किये गये कांड सं0-113/24 में से परिवादी के पिताजी का नाम कटवाने और केस डायरी में मदद करने के लिए बीस हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।


शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई और जांच में मामला सही पाया गया। टीम ने दोनों को 18 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। आरोप सही पाये जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त दारोगा संजीवन पासवान और चौकीदार रोहित पासवान कोअठारह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

रिपोर्च- सोहराब आलम