ब्रेकिंग
Bihar News: पटना के विकास भवन में निगरानी का बड़ा एक्शन! ₹4 हजार रिश्वत लेते नगर विकास विभाग के अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार✦विक्रमशिला पुल पर रास्ता बंद... दूल्हा-दुल्हन की बढ़ी परेशानी, कोई नाव तो कोई स्टीमर से पार कर रहा गंगा✦‘बिहार की प्रतिभा अब बिहार में ही निखरेगी’ मुफ्त JEE-NEET कोचिंग का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News : 'अब होगी आर-पार की लड़ाई...', जेल जाने से पहले आनंद मोहन ने पूरे बिहार से समर्थकों को बुलाया, संकट में जेडीयू...✦Bihar News: शीतकालीन सत्र से पहले CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 28-29 नवंबर को DM-SP समेत सभी बड़े अधिकारियों से लेंगे कामकाज का हिसाब...✦Bihar News: पटना के विकास भवन में निगरानी का बड़ा एक्शन! ₹4 हजार रिश्वत लेते नगर विकास विभाग के अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार✦विक्रमशिला पुल पर रास्ता बंद... दूल्हा-दुल्हन की बढ़ी परेशानी, कोई नाव तो कोई स्टीमर से पार कर रहा गंगा✦‘बिहार की प्रतिभा अब बिहार में ही निखरेगी’ मुफ्त JEE-NEET कोचिंग का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News : 'अब होगी आर-पार की लड़ाई...', जेल जाने से पहले आनंद मोहन ने पूरे बिहार से समर्थकों को बुलाया, संकट में जेडीयू...✦Bihar News: शीतकालीन सत्र से पहले CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 28-29 नवंबर को DM-SP समेत सभी बड़े अधिकारियों से लेंगे कामकाज का हिसाब...

Bihar Nigrani Action: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर सहकारिता पदाधिकारी, पैक्स अध्यक्ष से ले रहा था 50 हजार का नजराना

NALANDA: बड़ी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर सहकारिता पदाधिकारी को अरेस्ट किया है। सहकारिता पदाधिकारी पैक्स अध्य

Bihar Nigrani Action: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर सहकारिता पदाधिकारी, पैक्स अध्यक्ष से ले रहा था 50 हजार का नजराना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बड़ी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर सहकारिता पदाधिकारी को अरेस्ट किया है। सहकारिता पदाधिकारी पैक्स अध्यक्ष से रिश्वत के तौर पर 50 हजार रुपए ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा।


दरअसल, सिलाव प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते निगरानी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सहकारिता पदाधिकारी बिहार शरीफ के ममता पेट्रोल पंप के पास से पैक्स अध्यक्ष से रिश्वत ले रहा था, तभी निगरानी की टीम वहां पहुंच गई और रिश्वत के पैसों के साथ आरोपी सहकारिता पदाधिकारी को गिरफ्तार किया।


निगरानी विभाग के डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि गोरम पंचायत के पैक्स चुनाव के वोटर लिस्ट में 14 लोगों का गलत नाम था, जिसे हटाने के एवज में सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने गोरमा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अमन कुमार से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।


पैक्स अध्यक्ष ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग में दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद जांच में आरोप सही पाया गया। जिसके बाद पटना से नालंदा पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बुधवार को जब सहकारिता पदाधिकारी ममता पेट्रोल पंप के पास पैक्स अध्यक्ष से 50 हजार रुपये घूस ले रहा था, तभी रंगेहाथ पकड़ा गया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता