ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: गोली मारकर युवक की हत्या, बेटे की मौत की खबर सुन मां की भी गई जान

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे मजनू गद्दी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई है.

Bihar Crime News
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे की हत्या का खबर सुनकर मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। दरअसल, घटना है रोहतास के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदन शहीद पहाड़ी की है। । बेटे की हत्या के बारे में जैसे ही मां को पता चला कि वह बीमार हो गयी और सदमा सहन नहीं कर पाई। बेटे के मौत के अगले ही दिन हार्ट अटैक से मां की मौत हो गई।  


बता दें कि बुधवार को बेटे की मौत हुई और गुरुवार यानि 16 अप्रैल को यह खबर सुनकर मां की हार्ट अटैकसे मौत हो गई। वहीं, मृतक की पहचान सासाराम के आलमगंज के घोसीयान मोहल्ला निवासी मजनू गद्दी के रूप में हुई है। इस मामले में तीन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदतन पीर पहाड़ के पास एक युवक की गोली मार का हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मजनू गद्दी था। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पास शव के साथ सासाराम के ओल्ड जीटी रोड से एनएच की ओर जाने वाले रास्ते को चंदतन पहाड़ी के पास जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर शव को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि मजनू गद्दी सासाराम के मुफस्सिल थाना के आलमगंज के घोसीयान मोहल्ला का रहने वाला था।


घटना की सूचना परिजनों को दी गई। वहीं, बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां बीमार हो गयी, जिससे रात्रि में ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उन्हें बनारस इलाज के लिए भेजा। परिजन बनारस ले कर गए, जहां उनकी अटैक की वजह से मौत हो गई। एक साथ मां और बेटे की मौत की खबर से पूरे इलाके में मामत छा गया। बेटे की हत्या की जांच पुलिस कर रही है।