ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar News: गांजा पीने का विरोध करने पर चाकू से हमला, महिला समेत 3 घायल

Bihar News: सहरसा के फकीर टोला में नशा करने से मना करने पर नशेड़ियों ने चाकू मारकर एक महिला सहित तीन लोगों को घायल कर दिया है। एक की हालत गंभीर।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सहरसा से सनसनीखेज खबर सामने आ रहा है। यहां फकीर टोला में नशा करने से मना करने पर नशेड़ियों ने चाकू मारकर एक महिला सहित तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


यह घटना मंगलवार देर शाम सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के फकीर टोला में हुई है। स्थानीय लोगों ने घर के पास गांजा पी रहे नशेड़ियों का विरोध किया तो उन नशेड़ियों ने चाकू से स्थानीय लोगों पर हमला कर 35 वर्षीय मो. रफीक, 27 वर्षीय रवीना प्रवीण और 30 वर्षीय मो. शहीद को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इनमें से मो. रफीक के गले पर चाकू लगने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


Bihar News: गांजा पीने का विरोध करने पर चाकू से हमला, महिला समेत 3 घायल


सभी घायलों को तुरंत सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद वहां चिकित्सकों ने मो. रफीक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि मो. लकी, मो. हसनैन और कुछ अन्य लोग उनके घर के पास गांजा पी रहे थे और विरोध करने पर उन्होंने चाकूबाजी कर सभी को घायल कर दिया।


Bihar News: गांजा पीने का विरोध करने पर चाकू से हमला, महिला समेत 3 घायल


इस घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है और पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं पूरे क्षेत्र में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। 


रिपोर्टर: रितेश