ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Patna Crime News: ‘प्रणाम चाचा’ कहकर व्यापारी के घर में घुसे अपराधी, हथियार के बल पर कर डाली करोड़ों की लूट

Patna Crime News: प्रदेश के अपराधी इन दिनों बेखौफ हो चले हैं, इस बार ‘प्रणाम चाचा’ बोलकर एक व्यापारी के घर में घुसे और करोड़ों की लूटपाट कर दी है.

Patna Crime News
पटना डकैती
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना में अपराधियों ने डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के नालंदा कॉलोनी का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार चार अपराधियों ने घर में घुसकर सदस्यों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर लूटपाट की. आभूषण एवं नगदी की विशेष रूप से लूटपाट की गई है.


घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस के साथ ही पटना के सिटी एसपी पूर्वी डॉo केo रामदास ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से भी बात की. बताया जा रहा है कि घटना में लूटपाट करोड़ों रुपए की है. जहां, आभूषण, जेवरात समेत कैश भी अपराधियों ने लूट लिया है.


इस घटना को परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर अंजाम दिया गया है. पुलिस ने डॉग स्क्वाड की टीम और एफएसएल की टीम को बुलाया है, मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


बता दें कि प्रदेश में आए दिन इस तरह की घटनाओं को बेखौफ अपराधियों द्वारा लगातार अंजाम दिया जा रहा है. ऐसे प्रतीत होता है कि अब इन अपराधियों के मन में पुलिस का ज़रा भी खौफ नहीं रहा है. ऐसे में अब समय आ गया है कि पुलिस कमर कस ले और इन अपराधियों की ऐसी दुर्गति करे कि इस तरह उत्पात मचाने के ख्याल से ही उनकी रूह काँप उठे.