ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar News: ड्रग्स तस्करी की ‘क्वीन भाभी जी’ गिरफ्तार, 3 राज्यों में नेटवर्क.. संपत्ति करोड़ों में

Bihar News: मधुबनी में एनसीबी पटना ने ड्रग्स तस्करी की सरगना राधा देवी उर्फ ‘क्वीन भाभी जी’ को गिरफ्तार किया है। बिहार, झारखंड, कोलकाता और उत्तर प्रदेश में हेरोइन तस्करी के नेटवर्क की मुख्य आरोपी के खिलाफ कई मामले हैं दर्ज।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पटना की टीम ने मधुबनी नगर थाना क्षेत्र से कुख्यात ड्रग्स तस्कर राधा देवी, उर्फ ‘क्वीन भाभी जी’, को गिरफ्तार किया है। राधा देवी बिहार, झारखंड, कोलकाता और उत्तर प्रदेश में हेरोइन जैसे सूखे नशीले पदार्थों की तस्करी के बड़े नेटवर्क को संचालित करने वाली मुख्य सरगना थी।


एनसीबी पटना को सूचना मिली कि राधा देवी मधुबनी में मौजूद है। एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक अभिषेक आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने मधुबनी टाउन थाना पुलिस के सहयोग से उसे धर दबोचा। राधा देवी के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग सहित कई थानों में ड्रग्स तस्करी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पटना न्यायालय ने भी उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। एनसीबी उसे 2021 से दो मामलों में तलाश रही थी।


राधा देवी, जिसे माफिया जगत में ‘भाभी जी’ के नाम से जाना जाता है, बिहार से उत्तर प्रदेश की सीमा तक हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में बड़ा नाम है। उसने ड्रग्स तस्करी के जरिए करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की है। एनसीबी की वित्तीय जांच में राधा और उसके पति गुड्डू कुमार द्वारा अर्जित 2 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति पहले ही जब्त की जा चुकी है। गुड्डू कुमार भी एनसीबी के दो मामलों में पहले से गिरफ्तार है।


राधा देवी का ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क बिहार, झारखंड, कोलकाता और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था। वह हेरोइन सहित अन्य सूखे नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल थी। कई राज्यों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं, और लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे।


एनसीबी पटना की टीम अब राधा देवी के नेटवर्क और उसकी अवैध संपत्ति की गहन जांच कर रही है। पुलिस और एनसीबी संयुक्त रूप से इस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है ताकि इस तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके। 


मनोज कुमार की रिपोर्ट