ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा ✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा

Bihar News: लव मैरिज के बाद धर्म परिवर्तन फिर बेचने की कोशिश, नेपाल की पीड़िता ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले में एक महिला ने प्रेम विवाह के बाद धर्म परिवर्तन करवाने और उसे बेचने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली इस महिला ने हबी

Bihar News: लव मैरिज के बाद धर्म परिवर्तन फिर बेचने की कोशिश, नेपाल की पीड़िता ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले में एक महिला ने प्रेम विवाह के बाद धर्म परिवर्तन करवाने और उसे बेचने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली इस महिला ने हबीबपुर थाने में एक आवेदन देकर हबीबपुर निवासी एक युवक और उसके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 


महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसके साथ प्रेम विवाह किया और शादी के बाद उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया। शादी के बाद एक बच्चे के जन्म के बाद, महिला को प्रताड़ित किया गया और उसे हैदराबाद में बेचने की कोशिश की गई। किसी तरह वह अपने बच्चे के साथ भागलपुर पहुंचने में सफल रही।


महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में भी एक लिखित आवेदन दिया है। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।