ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: तीखी बहस और ठोक दी गोली, भाई ने ही ले ली भाई की जान

Bihar Crime News: कटिहार के पागलबारी में संपत्ति विवाद में भाई ने ले ली भाई की जान। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी।

Bihar Crime News
अस्पताल का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के पागलबारी गांव में शुक्रवार को एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। यहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जब चचेरे भाई रूपेश यादव उर्फ गुड्डू यादव ने अपने भाई मुकेश यादव को गोली मार दी। गोली लगते ही मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर तनातनी चल रही थी, जो आखिरकार इस खौफनाक हत्याकांड में बदल गई। इस घटना ने गांव में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।


बताते चलें कि, इस हादसे में सुपौल यादव नाम के एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी बात सामने आ रही है, जिसकी भूमिका की जांच पुलिस कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद उस वक्त भड़का, जब मुकेश और रूपेश के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर तीखी बहस हुई। बात इतनी बढ़ गई कि रूपेश ने गुस्से में गोली चला दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों परिवारों में ये विवाद कई महीनों से चल रहा था, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि ये इतना खतरनाक मोड़ लेगा।


बता दें कि, घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार और थाना अध्यक्ष ने पहले अस्पताल पहुंचकर शव की पुष्टि की, फिर घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मुकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी रूपेश यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।


केवल यही नहीं, इस हत्याकांड ने पागलबारी गांव में तनाव का माहौल बना दिया है। दोनों परिवारों के बीच पहले से चली आ रही रंजिश को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है। स्थानीय लोग इस घटना से डरे हुए हैं और चाहते हैं कि दोषियों को सख्त सजा मिले।


सोनू चौधरी की रिपोर्ट