ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

Bihar News: जमुई में 40 लाख का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

JAMUI: जमुई जिले में उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी चेक पोस्ट पर बुधवार शाम वाहन जांच के दौरान लगभग 40 लाख रुपये का गांजा बर

Bihar News: जमुई में 40 लाख का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई जिले में उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी चेक पोस्ट पर बुधवार शाम वाहन जांच के दौरान लगभग 40 लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया।


सूत्रों के अनुसार, उत्पाद पुलिस को एक ट्रक पर संदेह हुआ और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में लदे बोरे से गांजे से भरे पैकेट बरामद हुए। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि बरामद गांजे का कुल वजन 4 क्विंटल है और इसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये है।


उन्होंने बताया कि यह गांजा हजारीबाग से पटना ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक अमोल गायकवाड़ (निवासी- फाइजर रोड इंद्रा नगर, नवी मुंबई) को गिरफ्तार कर लिया है। गायकवाड़ ने बताया कि उसे हजारीबाग पेट्रोल पंप के पास यह गांजा दिया गया था और उसे पटना पहुंचाना था। इस काम के लिए उसे 10 हजार रुपये दिए गए थे। यह दूसरी बार है जब जमुई उत्पाद पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। इसे विभाग बड़ी सफलता मान रही है।


उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि कुल 20 बोरा गांजा बरामद किया गया है। जिसका भार कुल 4 क्विंटल है और कीमत लगभग 40 लाख रूपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रक हजारीबाग से पटना जा रहा था। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान अमोल गायकवाड़, पिता नारायण, फाइजर रोड इंद्रा नगर, नवी मुंबई के रूप में की गई है। ट्रक चालक ने बताया कि गांजा उसे हजारीबाग पेट्रोलपंप के पास दिया गया था और पटना पहुंचाने की बात हुई थी। जिसके लिए उसे 10 हजार रूपये दिए गए थे।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता