ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar School News: स्कूल में सरकारी पैसों की लूट खसोट, खुलासा करने वाली शिक्षिका को प्रताड़ित कर रहा हेडमास्टर, एक्शन लेंगे ACS सिद्धार्थ?

Bihar School News: बिहार के सीतामढ़ी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला शिक्षिका ने भष्टाचार का खुलासा किया है.

Bihar School News
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar School News: बिहार के सीतामढ़ी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला शिक्षिका ने भष्टाचार का खुलासा किया है। दरअसल, सीतामढ़ी में मंहथ आजविजयानंद गिरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानिक चौक के विद्यालय में हो रहे वित्तीय अनियमितताओं का विरोध करने पर एक महिला शिक्षिका को गाली-गलौज और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा है। 


बता दें कि शिक्षिका मीनाक्षी कुमारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षिका के अनुसार, विद्यालय में लाखों रुपये की निकासी हो रही है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई विकास नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकारी राशि को प्रधानाध्यापक द्वारा अपने निजी खाते में मंगवाया जा रहा है। 


वहीं, जब शिक्षिका इस लूट का विरोध किया और पारिश्रमिक की मांग की, तो उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और विद्यालय के वातावरण को खराब करने का आरोप भी उन पर लगाया गया। मीनाक्षी कुमारी ने इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा कर पत्रकारों से विद्यालय पहुँच कर जांच करने की अपील की है।


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बिहार के राज्यपाल ने मीनाक्षी कुमारी के मंच संचालन की सार्वजनिक मंच से सराहना की थी। आज वहीं शिक्षिका अपने अधिकारों की माँग करने पर उत्पीड़न झेल रही हैं। जब उन्होंने शिक्षा विभाग की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवानी चाही, तो नंबर लगातार व्यस्त मिलता रहा। 


इस घटना ने न केवल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बिहार में महिलाओं को आज भी अपने हक की लड़ाई लड़ने पर प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। अब देखना यह होगा कि सरकार और शिक्षा विभाग इस मामले में कितना सक्रिय होते है और शिक्षिका को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।