ब्रेकिंग
'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामदपटना के मरीन ड्राइव पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ीRRB NTPC Vacancy 2026: रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका; जानें आवेदन प्रक्रियाजन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हुए निशांत कुमार, हाथ में माइक लेकर गाया भजन, युवाओं से नशे और तंबाकू से दूर रहने की अपील'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामदपटना के मरीन ड्राइव पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ीRRB NTPC Vacancy 2026: रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका; जानें आवेदन प्रक्रियाजन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हुए निशांत कुमार, हाथ में माइक लेकर गाया भजन, युवाओं से नशे और तंबाकू से दूर रहने की अपील

Bihar News : ब्रेकअप के बाद 60 साल के अधेड़ ने प्रेमिका को तेजाब से जलाया, आरोपी गिरफ्तार

DESK : बिहार से एक अजीब प्रेम कहानी सामने निकल कर रही है. जिसे जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे. यह कहानी बॉलीवुड फिल्म निशब्द की तरह है. फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार अभिनेत्र

Bihar News  :  ब्रेकअप के बाद 60 साल के अधेड़ ने प्रेमिका को तेजाब से जलाया, आरोपी गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : बिहार से एक अजीब प्रेम कहानी सामने निकल कर रही है. जिसे जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे. यह कहानी बॉलीवुड फिल्म निशब्द की तरह है. फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार अभिनेत्री जिया के किरदार के साथ प्यार में पागल रहते हैं और बिहार के बेतिया में रियल लाइफ लव स्टोरी में 60 साल का व्यक्ति एक महिला के प्यार में पागल रहता है. 


दरअसल बेतिया में रहने वाले 60 साल के शख्स ने ब्रेकअप होने के बाद प्रेमिका पर तेजाब फेंक दिया. जिसकी वजह से वो बुरी तरह झुलस गई और सुबह परिजनों उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि 60 साल के बूढ़े और 48 साल की महिला के बीच प्रेम संबंध थे. लेकिन बच्चों को लेकर दोनों के प्यार में दूरी आ गई. इस क्रम में विवाद इतना बढ़ गया कि बूढ़े शख्स हैवान बन बैठा और अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंक दिया. यह घटना नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गांव की बताई जा रही है. लेकिन इस मामले में महिला ने कैमरे के सामने अपने प्रेम प्रसंग कि बात से तो इनकार किया है. लेकिन दोनों के संबंध को लेकर गांव में चर्चा है.


वहीं आरोपी शख्स का कहना है कि उसकी वाइफ की 12 साल पहले मौत हो गई थी. इसके बाद उसका महिला के साथप्यार हो गया. दोनों के बीच कई सालों तक अच्छे रिश्ते रहे लेकिन बच्चों की वजह से दुरी हो गई. फिर हम दोनों अलग हो गए. एक ही गांव में रहने की वजह से सामना हो जाता है. लेकिन हम अपना रास्ता बदल लेते हैं और बात तक नहीं करते.  


आरोपी शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका पर तेजाब नहीं फेंका है. उसे जबरन इस मामले में फंसाया जा रहा है. वहीं इस घटना पर नरकटियागंज शिकारपुर प्रभारी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि महिला के आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद, आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला का बेतिया एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और मामले की जांच की जा रही है.

टैग्स