ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar News: कटिहार में बम ब्लास्ट, 2 महिला सहित 4 लोग घायल

रास्ते में यदि कोई भी लावारिस सामान नजर आए तो सावधान हो जाए। तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें। कटिहार में लावारिस झोले को उठाने के दौरान धमाका हो गया। जिसमें 4 लोग बुरी तरह घायल हो गये। घायलों को पूर्णिया भेजा गया है।

BIHAR POLICE
बम विस्फोट
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News:बिहार के कटिहार जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां बम ब्लास्ट की घटना में 4 लोग घायल हो गये हैं। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया है। घायलों ने दो महिला और दो पुरुष शामिल है। 


बताया जाता है कि एक थैले में विस्फोटक रखा हुआ था जिसे उठाने के दौरान धमाका हो गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। घटना कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र में लाछोर चौक की है जहां बम विस्फोट में दो महिला और दो पुरुष घायल हो गये हैं। 


प्रत्यक्षदर्शी 36 वर्षीय शेख बजरू ने बताया कि रास्ते में एक झोले पड़ा हुआ था। जैसे ही उसमें रखे सामान को देखने के लिए लोग झुके अचानक ब्लास्ट हो गया। इस धमाके के वक्त वहां मौजूद सभी लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बलरामपुर और तेलता पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।