ब्रेकिंग
स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: हाजीपुर के मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में कॉकरोच मिलने पर कार्रवाई✦छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: हाजीपुर के मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में कॉकरोच मिलने पर कार्रवाई✦छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! दारोगा के बाद अब होमगार्ड जवान को बाइक से रौंदकर मार डाला

CHHAPRA: बिहार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। बेखौफ अपराधी किसी की भी हत्या करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों शराब माफिया ने कार से कुचलकर दारोगा की

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! दारोगा के बाद अब होमगार्ड जवान को बाइक से रौंदकर मार डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। बेखौफ अपराधी किसी की भी हत्या करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों शराब माफिया ने कार से कुचलकर दारोगा की हत्या कर दी थी अब छपरा में बदमाशों ने बाइक से रौंद कर एक होमगार्ड जवान की जान ले ली। घटना सोनपुर-छपरा हाईवे पर नयागांव थाना क्षेत्र के सिताबगंज बाजार के अब्दुलही गांव की है।


होमगार्ड जवान की पहचान शिवमंगल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाश नयागांव से सोनपुर की तरफ जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नयागांव थाने की पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने तीनों बदमाशों को रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों ने बाइक की स्पीड और बढ़ा दी। भागने के दौरान बदमाशों ने होमगार्ड जवान शिवमंगल सिंह को रौंद डाला।


इसके बाद तीनों बदमाश बाइक से नीचे गिर गए। जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया और दो बदमाश मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड जवान और बदमाश को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान होमगार्ड जवान की मौत हो गई।