ब्रेकिंग
बिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजाबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

बिहार : नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी, औरंगाबाद में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरह से फायरिंग

AURANGABAD : बिहार में नक्सलियों के खिलाफ अभियान दूसरे दिन भी जारी है। बुधवार को लखीसराय में हुई कार्रवाई के बाद गुरुवार को औरंगाबाद-गया के सीमावर्ती इलाके में स्थित पचरूखिया जंगल

बिहार : नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी, औरंगाबाद में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरह से फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में नक्सलियों के खिलाफ अभियान दूसरे दिन भी जारी है। बुधवार को लखीसराय में हुई कार्रवाई के बाद गुरुवार को औरंगाबाद-गया के सीमावर्ती इलाके में स्थित पचरूखिया जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों तरह से लगातार फायरिंग हो रही है।


सीआरपीएफ और कोबरा जवानों को पचरूखिया जंगल में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। ऐसी सूचना थी कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इलाके में जमा हुए हैं। जिसको लेकर सीआरपीएफ और कोबरा के जवानों ने जंगल में कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई में दर्जनों राउंड फायरिंग की। फिलहाल मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


दरअसल, औरंगाबाद और गया के सीमावर्ती इलाके में स्थित पचरूखिया जंगल में पिछले दिनों लगातार दो दिनों तक सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए पचरूखिया इलाके में कैंप बनाने की स्वीकृति मिलने के बाद सुरक्षा बलों का जंगल में आना जाना लगा रहता है। जिससे बौखलाए नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।


बताते चलें कि बुधवार को लखीसराय में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच करीब 6 घंटों तक मुठभेड़ हुई थी जिसमें सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था, जबकि एक नक्सली को गोली लगने की सूचना थी। इस दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से नक्सलियों के कई हथियार भी बरामद किए थे।