ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

बिहार: नशीली दवा खिलाकर मजदूर ने किशोरी का किया यौन शोषण, प्रेग्नेंट हुई तो खुला भेद

DARBHANGA: दरभंगा में यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर में काम करने के दौरान मजदूर ने एक किशोरी का यौन शोषण किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोर गर्भवती हुई। आर

बिहार: नशीली दवा खिलाकर मजदूर ने किशोरी का किया यौन शोषण, प्रेग्नेंट हुई तो खुला भेद
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर में काम करने के दौरान मजदूर ने एक किशोरी का यौन शोषण किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोर गर्भवती हुई। आरोपी मजदूर ने नशीली दवा खिलाकर लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया और दुष्कर्म का अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की बात कह आरोपी लंबे समय तक किशोरी का यौन शोषण करता रहा। जिसके बाद 16 साल की किशोरी गर्भवती हो गई। पहले तो मामले को छिपाने की कोशिश की गई लेकिन बाद में चाइल्ड लाइन की पहल पर मामला पुलिस के पास पहुंचा। मामला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।


जानकारी के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित किशोरी आठ महीने की गर्भवती है। बताया जा रहा है कि किशोरी अपनी बूढ़ी दादी और पिता के साथ घर में रहती थी। किशोरी के पिता ट्रैक्टर चलाते हैं और काम के सिलसिले में वे अक्सर घर से बाहर रहते हैं। इसी बीच पीड़िता की दादी भी इलाज के लिए दूसरे शहर चली गई। घर में लड़की को अकेला पाकर आरोपी मजदूर अनिरुद्ध मंडल किसी न किसी बहाने उसके घर आने लगा। इसी दौरान आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में लड़की को नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला।


इतना ही नहीं आरोपी ने रेप के दौरान किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया और जब पीड़िता होश में आई तो उसे वीडियो दिखाकर चुप रहने की हिदायत दे दी। लोक लाज के डर से लड़की ने अपना मुंह बंद रखा। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी हर दिन लड़की के घर पहुंच जाता था और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम करता था। लंबे समय तक दुष्कर्म के बाद 16 साल की किशोरी गर्भवती हो गई। बात जब मुहल्ले के लोगों तक पहुंची तो लोक लाज के डर से किशोरी के पिता ने परिवार समेत गांव छोड़ दिया।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी चाइल्डलाइन को दिए जाने के बाद किशोरी और उसके पिता से मुलाकात की और दोनों की काउंसेलिंग की। काउंसेलिंग के बाद किशोरी और उसके पिता आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने को तैयार हुए। जिसके बाद बाल कल्याण समिति के लोग पीड़िता को लेकर महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी मजदूर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।