ब्रेकिंग
बिहार में फर्जी BTET प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शिकंजा, जांच में दोषी मिले तो होगी बड़ी कार्रवाईनालंदा में JDU नेता के घर भीषण चोरी, 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोरसोशल मीडिया पोस्ट से खुला अवैध हथियारों का राज, पुलिस ने 3 युवकों को दबोचा; दो कट्टा और पिस्टल बरामदसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहरामबिहार में फर्जी BTET प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शिकंजा, जांच में दोषी मिले तो होगी बड़ी कार्रवाईनालंदा में JDU नेता के घर भीषण चोरी, 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोरसोशल मीडिया पोस्ट से खुला अवैध हथियारों का राज, पुलिस ने 3 युवकों को दबोचा; दो कट्टा और पिस्टल बरामदसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

बिहार: दहेज में पलंग और फ्रीज नहीं मिलने से नाराज था पति, अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में दहेज में रुपए और पलंग नहीं मिलने से नाराज पति और ससुरालवालों ने एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले तो महिला के साथ मारपीट की गई और बाद में गला द

बिहार: दहेज में पलंग और फ्रीज नहीं मिलने से नाराज था पति, अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में दहेज में रुपए और पलंग नहीं मिलने से नाराज पति और ससुरालवालों ने एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले तो महिला के साथ मारपीट की गई और बाद में गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटवा बंगरा थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव की है।


मृतक महिला की पहचान सादीपुर गांव निवासी महबूब आलम की 22 वर्षीय पत्नी यास्मीन खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र स्थित पश्चिम विलासपुर निवासी अब्दुल गफ्फार ने अपनी बेटी यास्मीन खातून की शादी सादीपुर गांव निवासी मो. आलम के बेटे महबूब आलम के साथ करीब 9 महीने पहले की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपए, फ्रीज और पलंग की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल के लोग यास्मीन को प्रताड़ित करने लगे।


इसी बीच पति और ससुराल वालों ने शुक्रवार की देर रात यास्मीन के साथ मारपीट की और बाद में गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों की सूचना पर यास्मीन के मायके वाले पहुंचे तो बेटी को मृत हालत में पाया। उधर, इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी पति को धर दबोचा और पेड़ से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।मृतका के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता