ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांच

बिहार : बेखौफ बदमाशों ने युवक की बेरहमी से कर दी हत्या, नहर से मिला सिर कटा शव

SIWAN : खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना आंदर थाना क्षेत्र के तियाय पुल के साप की है। शुक्रवार की सुबह युवक का शव न

बिहार : बेखौफ बदमाशों ने युवक की बेरहमी से कर दी हत्या, नहर से मिला सिर कटा शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना आंदर थाना क्षेत्र के तियाय पुल के साप की है। शुक्रवार की सुबह युवक का शव नहर से बरामद होने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों ने युवक का सिर काटकर शव को नहर में फेंक दिया है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह सेना भर्ती की तैयारी करने वाले जब दौड़ लगा रहे थे तभी उनकी नजर नगर के पानी में पड़े शव पर पड़ी। नहर से सिर कटा शव मिलने की बात जंगल में लगे आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सिर नहीं होन के कारण युवक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक शख्स की शिनाख्त में जुटी है। शव मिलने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया है।