ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

बिहार: नगर पंचायत चेयरमैन के पति की हत्या, आरा आने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान चेयरमैन जुगनू देवी के पति वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू सोनार

बिहार: नगर पंचायत चेयरमैन के पति की हत्या, आरा आने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व  चेयरमैन और वर्तमान चेयरमैन जुगनू देवी के पति वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू सोनार की गोली मारकर हत्या कर दी है। पूर्व चेयरमैन किसी काम से आरा शहर आ रहे थे इसी दौरान बाइक सवार 6 बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। ढाई महीने पहले भी अपराधियों ने अपराधियों ने पूर्व चेयरमैन पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास की है।


बताया जा रहा है कि शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान चेयरमैन जुगनू देवी के पति वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू सोनार रविवार की दोपहर किसी काम से आरा शहर जाने के लिए शाहपुर स्थित अपने घर से निकले थे। इसी दौरान शाहपुर गांव के पास घात लगाए दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पूर्व चेयरमैन को मृत घोषित कर दिया।


परिजनों की मानें तो चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व चेयरमैन मंटू सोनार की हत्या की गई है। मंटू सोनार का विद्या सागर गुप्ता और संजय गुप्ता के साथ पुरानी रंजिश थी। परिजनों के मुताबिक बीते 8 सितंबर को भी घर के बाहर टहलते समय बदमाशों ने पूर्व चेयरमैन सह वर्तमान चेयरमैन पति वशिष्ट प्रसाद उर्फ मंटू सोनार को गोली मार दी थी लेकिन वे बाल-बाल बच गए थे। मृतक के भाई ने बताया कि आज जब पूर्व चेयरमैन आरा जाने के लिए घर से निकले उसी दौरान गैस एजेंसी के पास घात लगाए विद्या सागर गुप्ता, संजय गुप्ता, अजय गुप्ता, निक्की सिंह, अर्जुन धानुक और गुलशन गुप्ता ने उन्हे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही आरा एएसपी और जगदीशपुर एसडीपीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक पूर्व चेयरमैन के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंटू सोनार को तीन गोलियां लगी, जिससे उनकी मौत हो गई है। विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता