ब्रेकिंग
Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई

बिहार: नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या करने का आरोप

SUPAUL: सुपौल में एक नाबालिग लड़की की मौत संदेहास्पद हालत में हो गई। मृतक लड़की के परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बीए की छात्रा घर में अकेली थी। मां जब वापस घर ल

बिहार: नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में एक नाबालिग लड़की की मौत संदेहास्पद हालत में हो गई। मृतक लड़की के परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बीए की छात्रा घर में अकेली थी। मां जब वापस घर लौटी तो बेटी का शव देखकर उसके पैरों तले से जमीन खीसक गई। इस घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया है।


दरअसल, त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया वॉर्ड नंबर 8 में घर में ही एक नाबालिग लड़की की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका बीए की छात्रा थी और घर में अकेली थी। मृतका की मां पूनम देवी आशा कार्यकर्ता है और वह अपनी बेटी को घर में अकेली छोड़ कर बगल में एक पेसेंट को देखने गई थी।


मृतका की मां ने बताया कि दो तीन दिन पहले पड़ोस के रहने वाले शंकर नाम के एक व्यक्ति इसके बेटे से तार उधार मांगा था। बेटे द्वारा मना किया गया और आज उसने मेरी बेटी की हत्या गला दबाकर कर दिया है। महिला ने बताया कि उसके बेटे ने आरोपी को घर से निकल कर भागते देखा है। मृतका के भाई सुभाष यादव ने पड़ोस के रहने वाले शंकर पर हत्या करने का आरोप लगाया है।


उधर, घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम देर रात मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है। पुलिस मौत के सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता