ब्रेकिंग
नेपाल में फ्लैश फ्लड से बिहार को खतरा, तेजस्वी यादव ने सरकार से की तैयारी पूरी करने की अपीलनेपाल में बाढ़ के बाद सारण में फ्लैश फ्लड का खतरा, परसा-मकेर के सीमावर्ती इलाकों में अलर्टहिमालया विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम पर्व, प्राकृतिक रंगोलियों ने मोहा मनमुजफ्फरपुर में रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन, 105 किलो नकली पनीर समेत सड़ी मिठाइयां जब्तबिहार की ग्रेजुएट बेटियों को सरकार का तोहफा, इस तारीख तक खाते में आएंगे 50-50 हजार रुपयेनेपाल में फ्लैश फ्लड से बिहार को खतरा, तेजस्वी यादव ने सरकार से की तैयारी पूरी करने की अपीलनेपाल में बाढ़ के बाद सारण में फ्लैश फ्लड का खतरा, परसा-मकेर के सीमावर्ती इलाकों में अलर्टहिमालया विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम पर्व, प्राकृतिक रंगोलियों ने मोहा मनमुजफ्फरपुर में रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन, 105 किलो नकली पनीर समेत सड़ी मिठाइयां जब्तबिहार की ग्रेजुएट बेटियों को सरकार का तोहफा, इस तारीख तक खाते में आएंगे 50-50 हजार रुपये

बिहार: कड़ाके की ठंड में नाबालिग को तालिबानी सजा, चोरी के आरोप में पोल से बांधकर पीटा

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां साइकिल चोरी के आरोप में गुस्साई भीड़ ने एक नाबालिग लड़के को पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा है। नाबालिग लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज

बिहार: कड़ाके की ठंड में नाबालिग को तालिबानी सजा, चोरी के आरोप में पोल से बांधकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां साइकिल चोरी के आरोप में गुस्साई भीड़ ने एक नाबालिग लड़के को पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा है। नाबालिग लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो रोह थाना क्षेत्र के कुम्हरावां गांव का बताया जा रहा है। जहां साइकिल चोरी करने के आरोप में नाबालिग को कड़ाके की ठंड में तालिबानी सजा दी गई।


ग्रामीणों का आरोप है कि लड़का साइकिल चोरी के इरादे से गांव में घुसा था, जिसे लोगों ने रंगेहाथ धर दबोचा। लड़के को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उसे बिजली के पोल से बांध दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। नाबालिग लड़का हाथ जोड़कर लोगों से जान की भीख मांगता रहा लेकिन किसी को उसपर दया नहीं आई, जिसे जो मिला उसी से लड़के को जीभर पीटा। बाद में ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया।


इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे लोगों ने कानून को अपने हाथ में ले रखा है। हालांकि वायरल वीडियो के सत्यता की फर्स्ट बिहार पुष्टि नहीं करता है। पूरे मामले पर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच कर दोषियों की खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।