ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो होटल और एक मकान को किया सील

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटल और एक मकान को सील कर दिया है. छापेमारी में कई लड़कियों को छुड़ाया गया और पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.

Bihar Crime News
अवैध कारोबार के खिलाफ एक्शन
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शहर के बीच लगातार देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा था। जिस पर बड़ी कारवाई करते हुए पुलिस ने दो होटल और एक मकान को सील कर दिया है। 


दरअसल, बीते दिनों पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि किसी लडकी से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है।  पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उक्त मकान में जब छापेमारी की तो हैरान रह गई। पुलिस ने यहां से कई लड़कियों को मुक्त कराया। इन लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


इसी मामले में कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर पुलिस ने दो होटल समेत एक मकान को सील किया है। अघोरीया बाजार स्थित होटल सेंट्रल पार्क और छाता बाजार रोड होटल सूभद्र पैलेस को मजिस्ट्रेट की निगरानी में सील किया गया है। डीएसपी सीमा कुमारी ने बताया कि शहर में लगातर सेक्स रैकेट का धंधा फल फूल रहा था जिसकी जानकारी मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली थी।


जिला प्रशासन के आदेश पर मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा दो होटल सहित एक मकान को सील किया है। अनैतिक कार्य करने वाले होटल संचालक और मकान मालिक पर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने किराए पर मकान देने वाले लोगों को भी सतर्क किया है कि किराए पर कमरा देने से पहले पूरी तरह से जांच परख लें और इसकी जानकारी पुलिस को दें।

रिपोर्ट- राजन कुमार, मुजफ्फरपुर





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता