ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

बिहार: मोहर्रम का झंडा हटाने को लेकर भारी बवाल, आपस में भिड़े दो पक्ष के लोग, हालात काबू करने में जुटी पुलिस

HAJIPUR: मोहर्रम के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों से उपद्रव की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां मोहर्रम का झंडा हटाने को लेक भारी बवाल हो गया है। दो पक

बिहार: मोहर्रम का झंडा हटाने को लेकर भारी बवाल, आपस में भिड़े दो पक्ष के लोग, हालात काबू करने में जुटी पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: मोहर्रम के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों से उपद्रव की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां मोहर्रम का झंडा हटाने को लेक भारी बवाल हो गया है। दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए हैं और दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए हैं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस इलाके में कैंप कर रही है।


दरअसल, बिहार में इस बार मोहर्रम को लेकर कई जिलों में झड़प और बवाल हुआ है, जिसने सरकार की सभी तैयारियों पर सवाल खड़ा कर दिया है। वैशाली के गरौल स्थित सोन्धो गांव में बिजली के पोल पर लगे मोहर्रम के झंडा को उतारने को लेकर दो पक्ष आपस मे भीड़ गए हैं। एक पक्ष का आरोप है कि मुखिया की पहल पर मोहर्रम का झंडा बिजली के पोल पर लगाया गया था लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा झंडा उतार कर अपना झंडा लगाया जा रहा था।


इसी बात को लेकर दोनो पक्ष में विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते आक्रोश में बदल गया। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को खदेड़ते नजर आए। इसी बीच पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी मिली जिसके पुलिस के साथ साथ बीडीओ और सीओ भी मौके पर पहुंच गए हैं और शांति बहाली की कवायद में जुट गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों पक्ष को समझाया जा रहा है और मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन गांव में दोनों पक्ष के बीच तनाव बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता