ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

Bihar Crime News: बिहार के मंत्री को धमकी देने वाला पंजाब से अरेस्ट, खुद को बताया था लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य

Bihar Crime News: बिहार के मंत्री जयंत राज को फेसबुक मैसेंजर पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया। आरोपी ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था, लेकिन जांच में उसका कोई संबंध साबित नहीं हुआ।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह अमरपुर विधायक जयंत राज को फेसबुक मैसेंजर पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है। 


जानकारी के अनुसार, मामला 22 सितंबर का है, जब मंत्री जयंत राज के फेसबुक अकाउंट पर एक युवक ने मैसेंजर के जरिए आपत्तिजनक संदेश भेजा था। संदेश में न केवल जान से मारने की धमकी दी गई थी। बल्कि हथियारों की तस्वीरें पोस्ट कर खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने की कोशिश की थी। इसके बाद मंत्री के सचिव मोहन कुमार सिंह ने अमरपुर थाना में मामला दर्ज कराया था। 


पुलिस ने तत्काल आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बांका एसडीपीओ अमर विश्वास और साइबर डीएसपी अनुपेश नारायण की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की। तकनीकी जांच में आरोपी की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी संदीप पासवान के रूप में की गई। 


जिसका लोकेशन पंजाब के लुधियाना में पाया गया। इसके बाद विशेष टीम ने वहां पहुंचकर छापामारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी दल में अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, दरोगा विनोद कुमार, डीआईयू के पीटीसी बच्चन कुमार राम व सिपाही पंकज कुमार शामिल रहे। 


मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि लारेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर मंत्री को धमकाया था लेकिन जांच में स्पष्ट हो गया कि उसका इस गैंग से कोई संबंध नहीं है। वहीं एसपी ने बताया कि युवक का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता