ब्रेकिंग
बूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेराबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरा

बिहार: मिनी गन फैक्ट्री के खुलासे से हड़कंप, दो नियोजित शिक्षक समेत 9 लोग गिरफ्तार

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार और हथियार बनाने के समानों के साथ 9 लोगों को गिरफ्तार क

बिहार: मिनी गन फैक्ट्री के खुलासे से हड़कंप, दो नियोजित शिक्षक समेत 9 लोग गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार और हथियार बनाने के समानों के साथ 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में 6 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों में दो नियोजित शिक्षक भी शामिल हैं, जो एक रिटायर्ड सरकारी कर्मी के भवन में अवैध तरीके से हथियार का निर्माण कर रहे थे।


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लाखों थाना क्षेत्र के 55 टोला स्थित दिल्ली जल बोर्ड के सेवानिवृत कर्मचारी परमानंद राय के घर में छापेमारी की, जहां से पुलिस ने 6 पुरुष और तीन महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 12 अर्ध निर्मित पिस्टल, 24 बैरल, एक लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर मशीन और 18 हजार रुपया के साथ कई सामानों को जब्त किया है। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है।


बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुंगेर जिला के रहने वाले राजकुमार चौधरी और अजय कुमार चौधरी दोनों शिक्षक हैं और बेगूसराय में किराए का मकान लेकर अवैध हथियार का निर्माण कर रहे थे। दोनों शिक्षक बंगाल में भी मीनी गन फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया गया था और जेल से बाहर आने के बाद बेगूसराय में अवैध हथियार निर्माण के लिए मिनी गन फैक्ट्री लगा लिया था। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है इन लोगों के द्वारा किन-किन लोगों को हथियार बेचा गया है और इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता