ब्रेकिंग
Bihar News : बख्तियारपुर का बदलेगा नाम.., HAM सुप्रीमो व सम्राट कैबिनेट के मंत्री की डिमांड- ''जननेता की जन्मभूमि को मिले उनका नाम''रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरलBihar News : ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि को ठीक करना होगा’... CM सम्राट का बड़ा ऐलान! पूर्ववर्ती छात्र बनवा सकेंगे स्कूल, परिवार के नाम पर रखा जाएगा नामBihar Teacher News: फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी का खेल उजागर, बांका में शिक्षिका बर्खास्त... शिक्षा सेवक पर भी गिरी गाजबिहार में 400 से अधिक PG, लॉज और हॉस्टल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देशBihar News : बख्तियारपुर का बदलेगा नाम.., HAM सुप्रीमो व सम्राट कैबिनेट के मंत्री की डिमांड- ''जननेता की जन्मभूमि को मिले उनका नाम''रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरलBihar News : ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि को ठीक करना होगा’... CM सम्राट का बड़ा ऐलान! पूर्ववर्ती छात्र बनवा सकेंगे स्कूल, परिवार के नाम पर रखा जाएगा नामBihar Teacher News: फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी का खेल उजागर, बांका में शिक्षिका बर्खास्त... शिक्षा सेवक पर भी गिरी गाजबिहार में 400 से अधिक PG, लॉज और हॉस्टल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश

बिहार : माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दिनदहाड़े 8 लाख की लूट, दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने की फायरिंग

MADHUBANI : मधुबनी में बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दिनदहाड़े 8 लाख रुपए लूट लिये। घटना जयनगर के माड़वाड़ी मुहल्ले की है। लूट का विरोध करने पर अपराधिय

बिहार : माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दिनदहाड़े 8 लाख की लूट, दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने की फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI : मधुबनी में बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दिनदहाड़े 8 लाख रुपए लूट लिये। घटना जयनगर के माड़वाड़ी मुहल्ले की है। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को घायल कर दिया और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घालय फाइनेंस कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले के छानबीन में जुट गई है। घायल फाइनेंस कर्मी मो. वसीम दरभंगा का निवासी है और एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के लिए काम करता है।


बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर मो.वसीम अपने एक सहयोगी इरफान के साथ मारवाड़ी मुहल्ला से बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक सुनसान गली में बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। मो. वसीम ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने पिस्टल के बट से मारकर उसे घायल कर दिया।


अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए करीब पांच राउंड फायरिंग भी की और 8 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक मो. वसीम के सहयोगी इरफान के पास भी रुपयों से भरा बैग था जिसे बदमाश लूट नहीं सके। लूट की इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।