ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

बिहार में ट्रैफिक जवान का घूस लेने का नया तरीका.. खुदरा करवा कर ले रहा है रिश्वत

MUZAFFARPUR : बिहार में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक ट्रैफिक जवान का है जो घुस ले रहा है. जवान ने एक कार सवार को रोककर धौंस दिखाते हुए रुपए की मांग की. यही नहीं वसूली करने

बिहार में ट्रैफिक जवान का घूस लेने का नया तरीका.. खुदरा करवा कर ले रहा है रिश्वत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक ट्रैफिक जवान का है जो घुस ले रहा है.  जवान ने एक कार सवार को रोककर धौंस दिखाते हुए रुपए की मांग की. यही नहीं वसूली करने वाले जवान ने सिस्टम में आने की बात कही. इसके बाद कार में मौजूद एक दूसरे व्यक्ति ने इसकी वीडियो बना ली. और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई.


बता दें घूस वसूलने का यह वीडियो मुजफ्फरपुर के ट्रैफिक के जवान का है. ट्रैफिक जवान वो मुंह में माचिस की तीली फंसाकर घूस मांग रहा है. साथ ही कभी धमकी देता तो कभी कार ड्राइवर को समझाता कि चालान हो जाएगा. दूसरी तरफ कार वाला 100 रुपए दे रहा था और ट्रैफिक पुलिस वाला 200 लेने पर अड़ा था. और तो और  वसूली करने वाले जवान ने सिस्टम में आने की बात कही. इसके बाद कार में मौजूद एक दूसरे शख्स ने इसकी वीडियो बना ली.


वीडियो में सिपाही लगातार पैसे बढ़ाने की मांग कर रहा था. वह कह रहा है कि साहब को बुलाऊं क्या, नहीं तो दो सौ रुपए दे दो. कार वाला कहता है कि छुट्‌टे नहीं है. इस पर वह कहता है कि मैं छुट्‌टे करके दो सौ रुपए काटकर पैसे लौटा दूंगा.

टैग्स