ब्रेकिंग
360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड

बिहार: सरकारी स्कूल की छत पर चल रही थी शराब पार्टी, वीडियो हो गया वायरल

ARA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके आए दिन बिहार के विभिन्न जिलों से शराब बेचने और पीने के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर का है, जहां सरकारी स्कूल क

बिहार: सरकारी स्कूल की छत पर चल रही थी शराब पार्टी, वीडियो हो गया वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके आए दिन बिहार के विभिन्न जिलों से शराब बेचने और पीने के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर का है, जहां सरकारी स्कूल की छत पर शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियों में चार लोग शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे सरकारी स्कूल की छत पर चार युवक जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। शराब पार्टी का वीडियो कब का है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सभी के सामने पानी की बोतल और कुछ प्लास्टिक के गिलास देखे जा सकते हैं। इस दौरान शराब की खाली पैकेट भी दिखाई पड़ रही है। 


वायरल वीडियो बड़हरा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नेकनाम टोला का बताया जा रहा है। बता दे कि इससे पहले भी बड़हरा थाना क्षेत्र स्थित सबलपुर के सरकारी स्कूल के प्रांगण में शराब पीने का एक वीडियो वायरल हुआ था। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन इस तरह के मामले सामने आने के बाद शराबबंदी पर सवाल उठना लाजमी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता