ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

बिहार में शराब के लिए हत्या! दारू के लिए पैसे नहीं मिले तो अपने ही बेटे का गला काटा, पत्नी से मांगे थे 100 रुपये

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो एक शराबी पिता ने अपने ही तीन साल के मासूम बेटे की गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने

बिहार में शराब के लिए हत्या! दारू के लिए पैसे नहीं मिले तो अपने ही बेटे का गला काटा, पत्नी से मांगे थे 100 रुपये
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो एक शराबी पिता ने अपने ही तीन साल के मासूम बेटे की गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के भदैया की है।


बताया जा रहा है कि भदैया गांव निवासी कुंदन सहनी मंगलवार की शाम नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। काफी नशे में होने के बावजूद वह और शराब पीने की बात कह रहा था। शराब पीने के लिए उसने अपनी पत्नी से 100 रुपए मांगे लेकिन पत्नी ने पैसे देने से सीधे इनकार कर दिया। फिर क्या था कुंदन आपे से बाहर हो गया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।


इसी दौरान आरोपी गड़ासा लेकर पत्नी को काटने के लिए दौड़ा लेकिन वह किसी तरह से वहां से जान बचाकर भाग निकली। जिसके बाद आरोपी ने घर में सो रहे अपने ही तीन साल के बेटे के गर्दन पर गड़ासे से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ बच्चे को परिजन अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।